Popular Posts

शादीशुदा महिला को स्कॉर्पियो में बैठाया और पांच किलोमीटर दूर ले जाकर किया रेप, दो गिरफ्तार

शादीशुदा महिला को स्कॉर्पियो में बैठाया और पांच किलोमीटर दूर ले जाकर किया रेप, दो गिरफ्तार

22 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ बलात्कार का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है की महिला अपने घर मटियारी वार्ड नं 8 से अपने ससुराल अचरा जा रही थी। ससुराल जाने के क्रम में सुबह 7 बजे के लगभग बथनाहा ओपी क्षेत्र के पंचवटी चौक पर एक स्कॉर्पियो चालक ने बथनाहा बिरपुर चौक तक छोड़ने की बात कह कर महिला को गाड़ी में बैठा लिया।

चालक 8 बजे के लगभग बीरपुर चौक पर महिला को छोड़कर वापस चला गया। लेकिन कुछ ही देर के बाद चालक ने आकर पुनः महिला को यह कहा कि गाड़ी में बैठो। हम तुम्हें अचरा तक छोड़ देते हैं। इसके बाद पांच किलोमीटर दूर ले जाकर महिला के साथ दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया।

जान पहचान होने के कारण महिला बैठी थी स्कार्पियो में
बताया जाता है कि चालक को महिला जानती थी। जान पहचान होने के कारण महिला विश्वास कर गाड़ी में बैठ गई। लेकिन चालक और चालक के साथ एक व्यक्ति और ने महिला को काफी देर घुमाया फिर बथनाहा बस्ती से पूरब डुमरिया स्थित मिडिल स्कूल के पास पहुंचे। जहां मटियारी निवासी सुधीर कुमार पासवान तथा विकास कुमार पासवान ने महिला के साथ बलात्कार किया।
मेडिकल जांच के लिए भेजा गया
इस बाबत ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने कहा कि घटना की सूचना ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल से स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
गाड़ी में बलात्कार होता देख स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना बथनाहा ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष के निर्देश पर एसआई निरंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। एसआई नितरंजन ने बताया कि पुलिस बल को देखते ही दोनों पूरब दिशा की ओर भागने लगे। जिसे 3 किलोमीटर दूर खदेड़ कर पकड़ा गया।

वहीं पुलिस के पूछताछ के क्रम में महिला ने कहा की वह अपने मायके अचरा पति के द्वारा भेजे गए रुपए लेने ठेकेदार के पास जा रही थी। बताया जाता है कि महिला का पति पंजाब में मजदूरी करता है। मजदूरी से होने वाले आए को को ठेकेदार के खाते में भेजता है। जिसे लेने महिला शुक्रवार को सवेरे अपने मामी के साथ घर से निकली थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Married woman seated in Scorpio and raped five kilometers away, two arrested


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/araria/news/married-woman-seated-in-scorpio-and-raped-five-kilometers-away-two-arrested-127549608.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/crime_1595632684.jpg

0 Response to "शादीशुदा महिला को स्कॉर्पियो में बैठाया और पांच किलोमीटर दूर ले जाकर किया रेप, दो गिरफ्तार"

Post a Comment