Popular Posts

एयरपाेर्ट के कनाॅपी का फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर 15 तक बनकर हाे जाएगा तैयार, बढ़ेगी सुविधाएं

एयरपाेर्ट के कनाॅपी का फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर 15 तक बनकर हाे जाएगा तैयार, बढ़ेगी सुविधाएं

18 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर 15 अगस्त तक बनकर तैयार हो जाएगा। इससे एयरपोर्ट टर्मिनल एरिया का करीब 2400 वर्गमीटर एरिया बढ़ जाएगा। इससे पटना एयरपोर्ट की क्षमता 25 लाख यात्री सालाना हो जाएगी, फिलहाल यह 7 लाख है।
शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट सभी एयरलाइंस के नए काउंटर का उद्घाटन कैबिनेट व पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय सिंह ने किया। इस मौके पर पटना एयरपोर्ट के निदेशक बीएचसी नेगी, सीआईएसएफ के कमांडैंट विशाल दुबे, एयरलाइन ऑपरेटर कमेटी के चेयरमैन इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह, कमेटी के सचिव स्पाइसजेट के स्टेशन मैनेजर सैयद हसन, गो एयर के स्टेशन मैनेजर मनमोहन तिवारी के अलावा एयर इंडिया और विस्तारा के स्टेशन मैनेजर के साथ ही एयरपोर्ट के कई वरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे। यह फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर नए टर्मिनल भवन के बनने तक रहेगा। नए टर्मिनल भवन का काम 2022 तक पूरा होना है।
चेकइन काउंटर 16 से बढ़कर 20 हो जाएंगे
फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर का काम पूरा करने में पटना एयरपोर्ट के इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट के जीएम केएस विजयन और ज्वाइंट जीएम मनोज सिंह व उनकी टीम लगी हुई है। 15 अगस्त तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे यात्रियों को चेक इन के दौरान लगने वाली लंबी कतार से निजात मिलेगी। एयरपोर्ट निदेशक भूपेश नेगी ने बताया कि चेक इन काउंटर की संख्या 16 से 20 हो जाएगी। वहीं चार रजिस्टर्ड बैगेज एक्स-रे मशीन होंगे। अभी तीन एक्स-रे मशीन है। हैंड बैगेज एक्स-रे मशीन 3 से बढ़कर 5 हो जाएंगे।

इसी तरह पुरुष और महिला के फ्रिसकिंग बूथों की संख्या भी 4 से बढ़कर 6 हो जाएगी। यही नहीं जो फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्पले सिस्टम है उसके भी स्थान में परिवर्तन हो जाएगा। डिपार्चर और अराइवल गेट के स्थान में भी बदलाव होगा। मालूम हो कि फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर के विस्तार का काम इसी साल अप्रैल माह में पूरा हो जाना था पर लॉकडाउन की वजह से काम रुक गया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद इसका काम शुरू हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सभी एयरलाइंस के टिकट काउंटर का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट एवं पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय सिंह, एयरपोर्ट निदेशक बीएचसी नेगी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-fabricated-structure-of-the-airport-canopy-will-be-ready-by-15-facilities-will-increase-127549568.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/orig_97_1595632282.jpg

0 Response to "एयरपाेर्ट के कनाॅपी का फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर 15 तक बनकर हाे जाएगा तैयार, बढ़ेगी सुविधाएं"

Post a Comment