Popular Posts

नावानगर में चीनी व्यवसायी को गोली मारकर लूटे चार लाख रुपये

नावानगर में चीनी व्यवसायी को गोली मारकर लूटे चार लाख रुपये

डुमरांव-विक्रमगंज हाइवे पर रूपसागर स्थित पचधरवा पुल के पास हथियारबंद लुटेरों ने एक चीनी व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मारकर लगभग चार लाख रुपए लूट लिए। गोली दाहिने पैर में लगने से व्यवसायी जख्मी हो गया। जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद बक्सर रेफर कर दिया गया। हालांकि व्यवसायी खतरे से बाहर होने की चिकित्सकों ने जानकारी दी है। लूट की घटना दोपहर लगभग तीन बजे की है।

चीनी व्यवसायी बिक्रमगंज व मलियाबाग से बकाया रुपए वसूली कर बाइक से अपने घर डुमरांव लौट रहा था। तभी उक्त स्थान पर एक बाइक पर सवार दो लुटेरों ने उन्हें लूट के उद्देश्य से घेर लिया। जब पीड़ित व्यवसायी जवाहर प्रसाद ने लूट का विरोध किया तो लुटेरों ने गोली दागी दिया। संयोग अच्छा रहा कि हाथापाई के दौरान चली गोली पैर में जा लगी। जिसके बाद लुटेरे रुपये लेकर भाग निकले। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी है।
कांव नदी में लुटेरे छलांग लगाकर भाग निकले
चीनी व्यवसायी से लूटपाट करने के दौरान पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखकर सड़क पर पहुंच गए। जैसे ही लुटेरों ने गोली दागी, किसान सड़क के दोनों तरफ से लुटेरों के तरफ दौड़ पड़े। यह देख लुटेरों ने अपनी जान बचाने के लिए बाइक छोड़ बैग में रखे कैश के साथ कांव नदी में छलांग लगा दी। हालांकि किसानों ने नदी के किनारे से कुछ दूरी तक पीछा किया, पर नदी के किनारा टेढ़ा मेढ़ होने से लुटेरों का पता नहीं चल पाया।

चीनी व्यवसायी से कैश लूट की सूचना पर एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ के.के सिंह पहुंच लुटेरों की तलाश में जुट गए। पुलिस को अनुमान है कि कांव नदी में छलांग लगाने के बाद लुटेरे ज्यादा दूर नहीं भागेे होंगे। लुटेरों को पकड़ने के लिए सीमावर्ती रोहतास के दावथ पुलिस से भी मदद ली है। वही लुटेरों की बाइक को पुलिस ने जब्त कर ली है और ऑनर की पहचान की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chinese businessman shot and looted four lakh rupees in Navanagar


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawanagr/news/chinese-businessman-shot-and-looted-four-lakh-rupees-in-navanagar-127549105.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/71_1595625417.jpg

0 Response to "नावानगर में चीनी व्यवसायी को गोली मारकर लूटे चार लाख रुपये"

Post a Comment