मायके वालों को बताया करंट से हुई आपकी बेटी की मौत, सख्ती करने पर बोला- गला दबाकर मार डाला
सेमरा थाना के रमवलिया गांव मंें पति ने ही अपनी नवविवाहिता पत्नी की हत्या गला दबाकर कर दी है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। घटना में शनिवार की शाम तक किसी की ओर से कोई आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ है। मृतका के भाई सेमरा थाना के चरहिया निवासी शमशाद अंसारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी बहन शबनम खातून के पति ने फोन कर बताया कि शबनम की मौत करंट लगने से हो गई है।
वह मोटर का तार जाेड़ रही थी। जब सभी लोग रमवलिया पहुंचे और मृतका को देखा तो शबनम के गर्दन पर गला दबाने के काले निशान थे। इसके बाद शबनम के सौहर रमजान अंसारी से पूछताछ की गई तो उसने कहा कि उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब परिजनों को शक हुआ और सख्ती से रमजान से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसी ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। ग्रामीण ने बताया कि शुक्रवार की शाम शबनम के मायके वाले रमवलिया पहुंचे थे। उसके बाद से दोनों पक्षों के लोग आपस में बैठकर मामले को दबाने की कोशिश करते रहे। इसी बीच आरोपी रमजान व उसके परिजन चुपके से फरार हो गए। मृतका के भाईशमशाद ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या उसके बहनोई ने दहेज के लिए गला दबाकर किया है।
रमवलिया में महिला के मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। इस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की सुक्ष्म तहकीकात की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों के बावत ठोस खुलासा हो पाएगा। मृतका के परिजनों ने अबतक आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अर्जूनलाल, एसडीपीओ, रामनगर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/your-daughter-died-due-to-electric-shock-said-to-be-strict-strangled-to-death-127476984.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/
0 Response to "मायके वालों को बताया करंट से हुई आपकी बेटी की मौत, सख्ती करने पर बोला- गला दबाकर मार डाला"
Post a Comment