74 हजार से अधिक लोगों को मिला राशन कार्ड, बचे लाभुकों को जल्द देने का आदेश
गया जिले में लाभुकों को राशन कार्ड वितरण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। जिले में कुल 1,37,552 लाभुकों को चिह्नित किया गया है। डीएम अभिषेक सिंह के निर्देश पर 74,170 लाभुकों को राशन कार्ड संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारियों के द्वारा वितरण किया जा चुका है। गरीब परिवारों को कम दामों पर सरकार के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है। परिवार के प्रत्येक सदस्य को तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं दिया जाता है।
ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी नन्द किशोर रविदास ने बताया कि गया ज़िला अंतर्गत सभी अनुमंडल में राशन कार्ड का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रथम चरण में 18 जून को एक हजार 664 लाभुकों, द्वितीय चरण तीन जुलाई को 26 हजार 764 लाभुकों और तीसरे चरण में आठ जुलाई को 18,832 लाभुक आैर आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर स्वीकृत 4,644 आवेदनों समेत कुल 51 हजार 904 लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध करने के लिए चिह्नित किया गया है, जिसमे अबतक कुल 6,094 लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है।
नीमचकबथानी में 16 हजार 125 लाभुक हुए चिह्नित
नीमचक बथानी अनुमंडल अंतर्गत पहले चरण में 18 जून को 6,804 लाभुक, द्वितीय चरण में 4,684 लाभुकों और आरटीपीएस काउंटर पर प्राप्त आवेदनों में से स्वीकृत 4,637 आवेदन समेत कुल 16 हजार 125 लाभुकों को राशन कार्ड के लिए चिन्हित किया गया है। इसमें कुल 8,601 लाभुकों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। डीएम ने शेष लाभुकों के बीच जल्द राशन कार्ड वितरण करने का निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/gaya/news/more-than-74-thousand-people-got-ration-card-order-to-give-remaining-beneficiaries-soon-127514266.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/orig_84_1594767402.jpg
0 Response to "74 हजार से अधिक लोगों को मिला राशन कार्ड, बचे लाभुकों को जल्द देने का आदेश"
Post a Comment