मास्क के लिए एसडीएम के साथ पुलिस पदाधिकारी सड़क पर उतर की सघन जांच
कोरोना के संक्रमण की तेज हो रही रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासनिक तंत्र की सजगता देखने को मिली। एसडीएम विशाल राज व एसडीपीओ संजीव कुमार ने संयुक्त रुप से पुलिस पदाधिकारियों के साथ बगहा शहर में सड़क पर उतर कर सघन जांच का अभियान चलाया। निर्धारित समय सीमा के बाद भी दुकानें खोलने वालों की जांच की गई। मास्क लगाकर बाहर नहीं निकलने वालों से जुर्माना वसूला गया। नगर क्षेत्र में बगहा-2 स्थित रेलवे स्टेशन ढाला, स्टेट बैंक चौराहा, मीना बाजार, सिह मार्केट, रेलवे स्टेशन रोड, बस स्टैंड व बगहा बाजार स्थित डीएम एकेडमी चौक, चित्रांगदा सिनेमा चौक, रत्नमाला मोड़ चौक सहित एनएच स्थित अन्य चौक चौराहों पर भी फेस मास्क नहीं लगाने वालों की जांच की गई।
प्रशासन व पुलिस पदाधिकारियों के जत्था को देखकर लोगों में हड़कंप का माहौल कायम हो चला। बस पड़ाव के पास यात्रियों से भरे बसों समेत छोटे-बड़े अन्य वाहनों तथा पैदल राहगीरों की जांच भी की गई। जिन लोगों के पास फेस मास्क नही मिला उन्हें फटकार लगाते हुए मास्क लगाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। लोगों से अर्थदंड के तौर पर प्रति व्यक्ति न्यूनतम 50 रुपये की वसूली की गई। अधिकारियों ने बगैर फेस मास्क लगाए लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत दी। जांच अभियान में नगर थानाध्यक्ष भगत लाल मंडल, पटखौली थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती, बगहा-1 बीडीओ शशि भूषण सुमन, सीओ उदय शंकर मिश्र, बगहा-2 बीडीओ प्रणव गिरी, सीओ राकेश कुमार, एसआई सुरेश कुमार यादव, रामबाबू कुंवर, अमिताभ राय, हसन इमाम आदि शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/police-officer-with-sdm-for-masks-intensively-investigates-down-the-road-127508025.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-09_1594655974.jpg
0 Response to "मास्क के लिए एसडीएम के साथ पुलिस पदाधिकारी सड़क पर उतर की सघन जांच"
Post a Comment