Popular Posts

किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च के द्वारा एक कार्यक्रम पंचायत भवन लाल सरैया मे आयोजित कर इस संस्था से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले किसानों को प्रमाण पत्र एवं सम्मानित किया गया। इस मौके पर पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च के राज्य समन्वयक रवि आदित्य ने कहा कि इस संस्था के द्वारा पिछले वर्ष 17 किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया इन किसानों को आज प्रमाण पत्र एवं टी शर्ट व कैप देख कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रगतिशील किसान सुशील कुमार जायसवाल उपस्थित थे प्रतिभागियों में अनिल कुमार ठाकुर केदार सहनी बैजनाथ सहनी संदीप कुशवाहा इसहाक देवान मनीष कुमार शिव शंभू कुशवाहा वैधनाथ सहनी कारी राम संजय जयसवाल जय नारायण शाह मुकेश कुमार समेत 17 प्रतिभागी किसान उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/distribution-of-certificates-among-farmers-127508022.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/

0 Response to "किसानों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण"

Post a Comment