Popular Posts

नरकटियागंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, दोनों प्रवेश मार्ग पर लगाया गया बांस-बल्ला

नरकटियागंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, दोनों प्रवेश मार्ग पर लगाया गया बांस-बल्ला

प्रखंड सह अंचल कार्यालय के आवासीय परिसर को कंटेंमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। एसडीएम चंदन चौहान ने सोमवार कोइसकी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फिलहाल कार्यालय के आवासीय परिसर को कंटेंमेंट जोन बनाया जा रहा है। यहां किसी के भी प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।उन्होंने यह भी कहा कि प्रखंड के अधिकारी, आरटीपीएस कर्मी समेत 5 कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आरटीपीएस व आधार पंजीयन काउंटर को भी बंद कर दिया गया है।

ताकि कार्यालय परिसर में भीड़ की वजह संक्रमण न फैले। हालांकि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय दैनिक कार्यों के लिए खुले रहेंगे। अधिकारी के निर्देश पर प्रखंड आवासीय परिसर में दोनों ओर से प्रवेश करने वाले मार्ग पर बांस बल्ला लगाकर घेर दिया गया है। ताकि इसके अंदर कोई प्रवेश न कर सके। प्रखंड परिसर में स्थित सरकारी आवास एवं अधिकारी के वाहनों को लगातार सैनेटाइज्ड करवाया जा रहा है। ताकि कोरोना का संक्रमण न फैल सके। इससे पहले भी प्रखंड कार्यालय, आरटीपीएस काउंटर समेत गेट आदि को सैनेटाइज्ड किया जा चुका है।

प्रखंड एवं अंचल कर्मियों का होगा टेस्ट
प्रखंड व अंचल के जितने भी कर्मियों का अब तक कोरोना टेस्ट नहीं हुआ है। सभी का सैंपल लिया जाएगा। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार दत्त ने बताया कि सावधानी बरतते हुए अंचल व प्रखंड के वैसे सभी कर्मी जिनका जांच नहीं हो सका है, सभी का टेस्ट करवाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। हालांकि जिन कर्मियों का कोरोना टेस्ट अब तक नहीं हुआ है, उनमें संशय की स्थिति बनी हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रखंड परिसर के मार्ग पर बांस-बल्ला लगाते कर्मी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/narkatiaganj-block-cum-zone-office-complex-containment-zone-declared-bamboo-ball-placed-on-both-entryways-127508027.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-10_1594656067.jpg

0 Response to "नरकटियागंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित, दोनों प्रवेश मार्ग पर लगाया गया बांस-बल्ला"

Post a Comment