एक लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
05 July, 2020
Comment
इनरवा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सकरौल गांव के पास से रविवार को बाइक में छुपा कर ले जा रहे गांजा सहित तस्कर को पकड़ा गया है। 47वीं बटालियन के सेनानायक प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाइक सवार इनरवा होते हुए सकरौल की तरफ जा रहा है। उसे सकरौल गांव के पास खदेड़ कर बाइक सहित पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान डिक्की में प्लास्टिक प्रूफ पैकेट में तीन किलो गांजा पाया गया। वहीं, गांजा के साथ गिरफ्तार तस्कर इनरवा गांव निवासी मोजम्मिल मियां का पुत्र मंजूर मियां है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/smuggler-arrested-with-one-lakh-hemp-127482469.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/
0 Response to "एक लाख के गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार"
Post a Comment