Popular Posts

शादी का झांसा देकर सूरत ले जाकर 7 माह तक किया यौन शोषण, अब घर आने पर दहेज में मांग रहा है जमीन

शादी का झांसा देकर सूरत ले जाकर 7 माह तक किया यौन शोषण, अब घर आने पर दहेज में मांग रहा है जमीन

नौतन थाना के एक गांव मे एक महिला के साथ सात माह तक यौन शोषण का मामला प्रकाश में अाया है। साथ ही घर लौटने पर पीड़िता काे आरोपी के परिजनाें द्वारा मारपीटकर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में पीड़िता ने नौतन थाना को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने कहा कि सुरत ले जाकर याैन शाेशन करता रहा। दवाब बनाने पर मंदिर में शादी की, अाैर बाेला गांव जाकर धूमधाम से शादी करेगा। मगर यहां अाने पर दहेज स्वरूप जमीन मांग रहा है। जिसमें असमर्थता जताने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष अनुज कुमार पांडेय ने बताया कि आवेदन मिला है। आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।

30 जून काे सूरत से लाैटी पीड़िता, ससुरालवालों ने घर से निकाला
नाैतन थाना के एक गांव निवासी महिला ने थाना को दिए आवेदन में कहा है कि उसका पड़ोसी उसे बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ सुरत ले गया। जहां वह उसके साथ यौन शोषण करता रहा। जब भी पीड़िता शादी की बात करती टाल मटोल कर देता। काफी जिद के बाद आरोपी ने वहीं के एक मंदिर में शादी रचा ली और बोला कि घर चलकर विधि विधान से शादी रचाएगा। 30 जून को घर लौटने पर उसने अपने घर वालों से बताया कि उसने शादी कर लिया है और अब यह यही रहेगी। इसके बाद 2 जुलाई को बहन के घर रक्सौल जाने की बात कहकर वह अपनी बहन के घर चला गया। इसके बाद उसके परिजन उसे मारना पीटना व भद्दी भद्दी गालियां देना शुरू कर दिए। आरोपियों ने कहा कि दहेज में अपने जमीन मेरे बेटे के नाम लिख दो तभी तुम्हे घर में रखा जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने महिला को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला ने थाने में अावेदन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/nautan/news/taking-sexual-abuse-for-7-months-by-taking-the-pretext-of-marriage-now-asking-for-land-in-dowry-on-coming-home-127482467.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/

0 Response to "शादी का झांसा देकर सूरत ले जाकर 7 माह तक किया यौन शोषण, अब घर आने पर दहेज में मांग रहा है जमीन"

Post a Comment