Popular Posts

कुशेश्वरनाथ महादेव में भक्त कर सकेंगे जलाभिषेक, एक बार में 3 ही जा सकेंगे

कुशेश्वरनाथ महादेव में भक्त कर सकेंगे जलाभिषेक, एक बार में 3 ही जा सकेंगे

काेराेना से बचाव के लिए सरकार व धार्मिक न्यास परिषद की ओर से सावन मेला पर लगाई गई राेक से शिवभक्ताेें में मायूसी छा गई है। नगर आयुक्त ने लाेगाेंसे अपील करते हुए कहा है कि काेशिश करें कि घर पर ही रहकर पूजा पाठ व जलार्पण करें। मंदिर जाने पर मास्क लगाएं, साेशल डिस्टेंस का पालन करें और घंटी नहीं बजाएं। बाबा कुशेश्वरस्थान न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिरौल एसडीओ ब्रजकिशोर लाल ने बताया कि महादेव की पूर्व की तरह पूजा व आरती स्थानीय पंडा की ओर से की जाएगी। स्थानीय शिवभक्त तीन चार की संख्या में साेशल डिस्टेंस का पालन कर पूजा कर सकते हैं।

सावन आज से, शुरुआत व समापन भी सोमवारी से

देवाधिदेव महादेव की उपासना का सर्वोत्तम मास सावन आज से प्रारंभ होने वाला है। इस बार सावन सोमवार से शुरू होकर सोमवार को ही संपूर्ण हो रहा है। 6, 13, 20 व 27 जुलाई व 3 अगस्त को सोमवारी व्रत है। केएम टैंक स्थित मंदिर में जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Devotees will be able to perform Jalabhishek in Kusheshwarnath Mahadev, only 3 can go at a time


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/devotees-will-be-able-to-perform-jalabhishek-in-kusheshwarnath-mahadev-only-3-can-go-at-a-time-127482492.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/_1593990098.jpg

0 Response to "कुशेश्वरनाथ महादेव में भक्त कर सकेंगे जलाभिषेक, एक बार में 3 ही जा सकेंगे"

Post a Comment