बिजली के करंट प्रवाहित बोर्ड से संपर्क में आने से अखबार वितरक की हुई मौत
मंगलवार की सुबह घोसी बाजार में विद्युत प्रवाहित बिजली के बोर्ड से संपर्क होने से एक अखबार विक्रेता की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के संदर्भ में लोगों का कहना है कि प्रखंड कॉलोनी निवासी उमा शंकर राय अपना कुछ निजी कार्य कर रहे थे। इसी बीच उनका संपर्क विद्युत प्रवाहित बिजली के बोर्ड से हो गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि परिजनों के द्वारा उन्हें तत्काल पीएचसी घोसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक उमाशंकर अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और वह अखबार बेचकर एवं छोटा व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मौत के बाद उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर गोलकपुर पंचायत मुखिया पति चुन्ना शर्मा ने पीएचसी पहुंचकर पीड़ित परिवार को शोक संवेदना प्रकट की तथा पीड़त परिवार को चार हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी से भी बात कर उन्हें नियमानुकूल जरूरी सरकारी मदद का भरोसा दिलाया।
घोसी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जहानाबाद भेज दिया है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर जुटे कई लोगों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर उन्हें संभालने की कोशिश की। इधर अपने साथी की मौत पर अखबार विक्रेता संघ ने गहरी संवेदना जाहिर करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/ghosi/news/newspaper-distributor-dies-due-to-contact-with-electric-current-flowing-board-127539078.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/97_1595372559.jpg
0 Response to "बिजली के करंट प्रवाहित बोर्ड से संपर्क में आने से अखबार वितरक की हुई मौत"
Post a Comment