छत्रु बिगहा गांव में छापेमारी देसी शराब की गई बरामद
प्रखंड क्षेत्र के छत्रु बिगहा गांव से मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर देसी शराब बरामद किया है। इस संबंध में हुलासगंज थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें इस संबंध में गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त गांव में देसी शराब की चुलाई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापामारी की जिसमें 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि शराब का धंधेबाज धनंजय यादव पुलिस को देख कर मौके से फरार हो गया। वह पूर्व में भी देसी शराब का कारोबार किया करता था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। थानेदार ने बताया कि इलाके में अवैध शराब के विरुद्ध यह छापामारी अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी को भी शराब के धंधे की इलाके में जरा भी आजादी नहीं दी जाएगी।
होरिलगंज से 16 लीटर शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार
जहानाबाद| नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को शहर के होरिलगंज मोहल्ला में छापेमारी कर 16 लीटर देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में अशोक कुमार और रामरति देवी शामिल हैं। नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि होरिलगंज इलाके में कुछ लोग चोरी छुपे शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आलोक में मंगलवार को छापेमारी की गई तो उक्त दोनों लोगों को देसी शराब के साथ हिरासत में लिया गया। इस संबंध में दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/hulasganj/news/raid-in-chhatru-bigha-village-seized-liquor-127539074.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/
0 Response to "छत्रु बिगहा गांव में छापेमारी देसी शराब की गई बरामद"
Post a Comment