Popular Posts

हत्यारोपी गिरफ्तार, कई लोग नामजद

हत्यारोपी गिरफ्तार, कई लोग नामजद

रीना हत्या कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतिका रीना के पिता अशोक साह के लिखित आवेदन के आधार पर 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसकी जानकारी थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने देते हुए बताया कि मामले में पति नन्हक साह समेत गांव के ही मुकेश कुमार, निकेश कुमार, रमेश साह, लालजी साह, सुशीला देवी, कुसुम, गोविंद कुमार समेत नव लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। उक्त आवेदन के आधार पर बगहा- भैरोगंज थाना कांड संख्या 379/ 20 के तहत कांड अंकित करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही मृतका के पति नन्हक साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। गौरतलब हो कि थाना क्षेत्र के नुनिया पट्टी में साड़ी के फंदा गले में लगाकर आत्महत्या करने की मामला प्रकाश में आई थी। जिसमें त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस रीना के पति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/killer-arrested-many-named-127476989.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/

0 Response to "हत्यारोपी गिरफ्तार, कई लोग नामजद"

Post a Comment