Popular Posts

कन्हौली से बिंदा तक बांध पर दर्जनों जगह रेन कट, बिंदा में कई घरों में घुस गया नदी का पानी

कन्हौली से बिंदा तक बांध पर दर्जनों जगह रेन कट, बिंदा में कई घरों में घुस गया नदी का पानी

दो दिनों से हो रही बारिश एवं बूढ़ी गंडक नदी में लगातार बढ़ रहे जल स्तर से बांध पर रह रहे सैकड़ों गरीब परिवारों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दो दर्जन से अधिक परिवारों ने बांध पर अपने मवेशियों के साथ डेरा डाल दिया है। रोहुआ पंचायत के कोठिया निवासी शंकर सहनी, शंभू राय, अजय मिश्रा आदि ने बताया कि कोठिया बांध पर निचले इलाके में रह रहे परिवार के घर में नदी का पानी प्रवेश कर गया है। लोग बांध पर शरण ले रहे हैं। इधर, कोठिया चौक के पास बांध पर लगातार बारिश से बड़ा रेन कट बन गया है।

नदी का जल स्तर बढ़ने पर यहां बांध टूटने का खतरा है। छोटी कोठिया स्लुइस गेट की मरम्मत बाद भी बगल से हल्का रिसाव अभी जारी है। नरौली पंचायत के पंसस मो. अली ने बताया कि बिंदा बांध से बुधनगरा राधा तक दर्जनों स्थान पर बांध पर बारिश के कारण बड़ा रेन कट फिर से बन गया है।इसकी सूचना जल संसाधन विभाग के एसडीओ और कार्यपालक अभियंता को फोन पर दी गई है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विमल कुमार नीरज ने बताया कि मरम्मत युद्ध स्तर पर करवाई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/rain-cut-off-dozens-of-places-on-dam-from-kanhauli-to-binda-river-water-entered-many-houses-in-binda-127535541.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/

0 Response to "कन्हौली से बिंदा तक बांध पर दर्जनों जगह रेन कट, बिंदा में कई घरों में घुस गया नदी का पानी"

Post a Comment