पीएमसीएच के 3 डॉक्टर व 14 कर्मियों को कोरोना आईजीआईएमएस के भी 8 मेडिकल स्टाफ संक्रमित
पटना जिले में सोमवार को 193 कोरोना मरीज मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 3850 हो गई है। पीएमसीएच के तीन चिकित्सक समेत 14 स्टाफ संक्रमित हुए हैं। इनमें माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब और पैथोलॉजी विभाग के एक-एक डाॅक्टर शामिल हैं। पीएमसीएच में सोमवार को 430 सैंपल की जांच हुई जिनमें 28 की रिपाेर्ट पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में 12 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आठ नर्स और पारा मेडिकल स्टाफ हैं। चार भर्ती मरीज भी संक्रमित हुए हैं।
इसमें एक दानापुर का रहने वाला है। सोमवार को जिन इलाकों में मरीज मिले हैं, उनमें बीएमपी, राजाबाजार, जयप्रकाशनगर, राजाबाजार, कदमकुआं, रामकृष्णानगर, बंगाली टोला, राजीवनगर आदि इलाके शामिल हैं। पटना एम्स में सोमवार को 29 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पटना के 20 मरीज हैं। ये जयप्रकाशनगर, मालसलामी, आरपीएस मोड़, भट्टाचार्य रोड, राजीवनगर, न्यू पुनाई चौक, होमगार्ड कैंपस, कदमकुअां, बंगाली टोला, राजाबाजार, कंकड़बाग, बिहटा, गांधी मैदान, रामकृष्णानगर, बेली रोड, दानापुर के रहने वाले हैं।
पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी की रिपोर्ट पॉजिटिव
राज्य महिला आयाेग की सदस्य व पूर्व विधायक उषा विद्यार्थी भी काेराेना संक्रमित हाे गई हैं। उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है। नवादा के सिविल सर्जन विमल प्रताप सिंह, दरभंगा के एक डाॅक्टर, पटना की एक स्त्री राेग विशेषज्ञ समेत 29 काेराेना संक्रमिताें काे एम्स में साेमवार काे एडमिट किया गया। इन 29 संक्रमिताें में पटना के 20 लाेग हैं।
आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के सरकारी आवास के 9 गार्ड काेराेना से संक्रमित हाे गए हैं। सभी संक्रमित गार्ड उनके ही आवास के अलग-अलग कमराें में क्वारेंटाइन हाे गए हैं। वहीं मंत्री ने भी खुद काे आइसाेलेट कर लिया है। मंत्री का अवास हज भवन के सामने है। गार्ड कैसे संक्रमित हुए, इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। हाल में ही काेराेना का लक्षण हाेने पर इन 9 गार्ड का सैंपल लिया गया था जिनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव आगई। पटना प्रमंडल कार्यालय के दो पदाधिकारी कोरोना पॉजेटिव हुए है। इनमें आरटीए सेक्टरी, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शामिल है।
फैसला : रामकृष्णा नगर और बुद्धा कॉलोनी में आज बनेगा बफर जोन
जिला प्रशासन ने छोटे-छोटे कंटेनमेंट जोन को मिलाकर रामकृष्णा नगर और बुद्धा कॉलोनी इलाके में बड़ा वफर जोन बनाने का निर्णय लिया है। इसके अलावे अन्य दो-तीन इलाकों में बफर जोन बनाने की समीक्षा चल रही है। अबतक राजीव नगर और कंकड़बाग इलाके में बफर जोन बनाया गया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने कहा कि जिस इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ रही है उस इलाके को चिन्हित कर कंटेनमेंट जोन के साथ वफर जोन बनाया जाएगा।
दानापुर इलाके में कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूर्वी गोला रोड, रंजन पथ, सैनिक कॉलोनी, पंचशील नगर, चित्रकूट नगर, तकिया पर, गांधी मूर्ति के पास, गोसाई टोला, राम जानकी मंदिर गोला रोड, आदि इलाके काे सील कर दिया गया है। उधर, लॉकडाउन के बाद भी दानापुर के आनंद बाजार में शाम ढलते ही पैर रखने की जगह नहीं रहती। यही हाल सगुना मोड़ के पास सब्जी मंडी का है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/3-doctors-and-14-personnel-of-pmch-also-infected-8-medical-staff-of-corona-igims-127535540.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/015_1595286694.jpg
0 Response to "पीएमसीएच के 3 डॉक्टर व 14 कर्मियों को कोरोना आईजीआईएमएस के भी 8 मेडिकल स्टाफ संक्रमित"
Post a Comment