पानी भरे गड्ढे में डूबने से चिकित्सक की मौत
20 July, 2020
Comment
पियर थाना क्षेत्र के बंदरा में सड़क पर पानी भरे गड्ढे में डूबने से ग्रामीण चिकित्सक जारंग निवासी आलोक कुमार की मौत हो गई। आलोक कुमार कई वर्षों से बंदरा चौक पर एक्यूप्रेशर और फिजियोथेरेपी सेंटर चलाते थे। रविवार देर रात इनका शव बंदरा के गायघाट जाने वाली सड़क में पानी भरे गड्ढे में मिला।पास में ही इनकी बाइक गिरी पड़ी थी। पियर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष श्यामनारायण प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/doctor-dies-due-to-drowning-in-water-filled-pit-127535545.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/
0 Response to "पानी भरे गड्ढे में डूबने से चिकित्सक की मौत"
Post a Comment