खेत से ग्रामीणों ने पकड़ा सात फीट लंबा अजगर, वन विभाग को सौंपा
01 July, 2020
Comment
किशनपुर थाना क्षेत्र के सरायगढ़ में बुधवार को मुंग के खेत से ग्रामीणों ने सात फीट लंबा अजगर पकड़ा है। अजगर मिलने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। ग्रामीणों बताया कि मूंग तोड़ रही महिलाओं ने अचानक एक अजगर को देखा। जिसे देखकर हल्ला किया तो आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर अजगर को पकड़कर रखा। इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अजगर को वन विभाग के अधिकारी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण अजगर सांप उंचे स्थान पर आ गया होगा। अजगर मिलने से गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/villagers-caught-seven-feet-tall-dragon-from-farm-handed-over-to-forest-department-127468914.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/1saharsa-07_1593643966.jpg
0 Response to "खेत से ग्रामीणों ने पकड़ा सात फीट लंबा अजगर, वन विभाग को सौंपा"
Post a Comment