Popular Posts

लक्ष्मीनियां में गेंडा नदी के कटाव से ग्रामीणाें में दहशत

लक्ष्मीनियां में गेंडा नदी के कटाव से ग्रामीणाें में दहशत

छातापुर प्रखंड अंतर्गत लक्ष्मीनियां पंचायत के ग्राम देवता स्थान से होकर डोडरा ब्राह्मण टोला होते हुए एनएच 57 को जोड़ने वाली सड़क पिछले दिनों हुई भारी बारिश एवं गेडा नदी के कटाव के कारण पूरी तरह से ध्वस्त हो गई थी। क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि भारी बारिश के कारण लक्ष्मीनियां पंचायत और मधुबनी पंचायत के सीमा पर स्थित सड़क पूरी तरह से गेंडा नदी के कटाव में ध्वस्त हो गया था। वहीं सड़क की समस्या को लेकर दैनिक भास्कर ने बीते 29 जून को प्रमुखता से खबर भी प्रकाशित की थी। इससे पूर्व क्षेत्र के लोग विगत 15 वर्षों से एक अदद सड़क के लिए तरस रहे हैं।
दो से तीन दिन में सड़क निर्माण हाेगा शुरू : नीरज कुमार सिंह
बुधवार को छातापुर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने नदी के तेज कटाव में ध्वस्त हुए सड़क का निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों में सड़क का निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। जिसको लेकर विधायक ने अविलंब जेई एवं ठेकेदार को सड़क बनाने का आदेश दिया है। विधायक ने बताया कि लोगों की समस्या की जानकारी होते ही यहां पहुंचे हैं। साथ ही क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। मौके पर गोपाल आचार्य, मधुबनी के मुखिया सीतानंद झा उर्फ सुनील बाबू, बीजेपी नेता आशीष कांत झा, अमरेंद्र मिश्रा, गोपाल कुमार मिश्रा, विनोद मिश्रा, राहुल मिश्रा, जटानाथ मिश्र एवं दर्जनों लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers panic due to erosion of unicorn river in Laxmiyan


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/villagers-panic-due-to-erosion-of-unicorn-river-in-laxmiyan-127468919.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/02/orig_1saharsa-08_1593644029.jpg

0 Response to "लक्ष्मीनियां में गेंडा नदी के कटाव से ग्रामीणाें में दहशत"

Post a Comment