आइसोलेशन केंद्रों में भोजन की राशि सरकार ने बढ़ाई, अब प्रति मरीज 175 रुपए मिलेंगे
आईसोलेशन सेंटर में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के भोजन को लेकर पूर्व में निर्धारित राशि में 75 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई और इसे प्रतिदिन प्रति व्यक्ति बढ़ाकर अब 175 रुपये कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के निर्देश पर विभाग के प्रधान सचिव उदय सिंह कुमावत ने संक्रमितों के भोजन मद की राशि में बढ़ोत्तरी करने का निर्देश जारी कर दिया।
जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को दिए गए निर्देश में कुमावत ने कहा कि 100 रुपये में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक पथ्य (भोजन) देने में कठिनाई हो रही थी इसलिए इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जानकारी के अनुसार अलग अलग सेंटरों पर समय पर खाना नही देने, बासी व खराब खाना देने की शिकायतें भी मिल रही थी। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया कि संक्रमितों के लिए आइसोलेशन सेंटर में साफ सफाई, सुरक्षा के साथ ही गुणवत्तापूर्ण भोजन की भी व्यवस्था की जाए।
चाय, नाश्ता और भोजन के लिए समय निर्धारित
स्वास्थ्य विभाग ने इसके साथ ही दिन भर में 5 अलग अलग समय पर चाय, नाश्ता और भोजन देने को लेकर समय निर्धारण भी किया है। सुबह 7 बजे चाय, 8.30 बजे फिर नाश्ता, दोपहर एक बजे भोजन, शाम में 6 बजे चाय-बिस्कुट और फिर रात को 8 बजे भोजन देने का निर्देश दिया गया है।
पानी के लिए अलग से प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 50 रुपए खर्च होगा
प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग ने संक्रमितों के लिये शुद्ध पेयजल बोतलबंद पानी के रूप में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रतिदिन प्रतिव्यक्ति 50 रुपये अलग से खर्च किये जायेंगे। जिला प्रशासन सूत्रों ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार पहले भी यहां खाना दिया जा रहा था। अब संशोधित दर पर खाना दिया जाएगा। जिससे किसी भी पॉजिटिव मरीज को परेशानी नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/government-increases-the-amount-of-food-in-isolation-centers-now-rs-175-per-patient-127539069.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/
0 Response to "आइसोलेशन केंद्रों में भोजन की राशि सरकार ने बढ़ाई, अब प्रति मरीज 175 रुपए मिलेंगे"
Post a Comment