Popular Posts

भलसुमिया में दबंगों ने घर तोड़कर लूटे सामान

भलसुमिया में दबंगों ने घर तोड़कर लूटे सामान

चरकापत्थर थाना क्षेत्र के रजौन पंचायत के भलसुमिया गांव में दबंगों ने एक गरीब का घर तोड़कर सारा सामान लूट लिया। जिसके खिलाफ भलसुमिया के रूमाली यादव ने चरकापत्थर थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई लेकिन रुमाली ने बताया वहां उनकी एक ना सुनी गई लिहाजा थक हार कर उन्होंने एसपी को आवेदन दिया हैं। अपने आवेदन में रुमाली ने आरोप लगाया है कि एक जुलाई को उसके गोतिया फूलचंद यादव, दिनेश यादव, सिकंदर यादव, रंजन यादव, ननका यादव, लटायन यादव व लालजीत यादव हथियार से लैस हो उसके घर पर धावा बोल दिया। इसी दौरान उक्त आरोपियों ने उसके घर पर लगे एस्बेस्टस को उखाड़ कर फेंक दिया एवं ईंट की दीवार को गिरा दिया। रुमाली ने बताया कि वह अपनी केवाला जमीन पर घर बनाकर पिछले तीन साल से सपरिवार रह रहा है। एसपी को आवेदन देकर उसने न्याय की गुहार लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/sono/news/in-bhalasumiya-the-bullies-broke-the-house-and-looted-the-goods-127478896.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/

0 Response to "भलसुमिया में दबंगों ने घर तोड़कर लूटे सामान"

Post a Comment