आंबा में दो दिन बाद कुएं से अधेड़ का शव बरामद
बैंक से लौटकर घर आ रहे एक अधेड़ व्यक्ति का शव दो दिन बाद कुआं से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई है घटना अम्बा थानाक्षेत्र के देवरा टोले भूटालपुर गांव के बाधार की है। मृतक 50 वर्षीय रामजन्म भुइयां उसी गांव का रहने वाला था। गुरुवार को वह अपनी पत्नी तेतरी देवी व बेटी फुलवा के साथ देवरा गांव स्थित सीएसपी ब्रांच से पैसा निकालने गया था। किसी तकनीकी कारणवश बैंक से पैसा नहीं निकला। इसके बाद मृतक अपनी पत्नी व बेटी के साथ घर लौट रहा था। इस दौरान वह पत्नी और बेटी को घर भेज दिया और खुद पीछे ही रुक गया। जब रात होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, ,लेकिन उसका कोई अता पता नहीं चला। दूसरे दिन ग्रामीण जब बधार में कुआं के समीप पहुंचे तो कुएं से दुर्गंध आ रहा था। कुआं में देखा तो एक शव पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि परिजन उसे खुद कुएं में गिर जाने के कारण मौत होने की बात बता रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/dead-body-found-in-amba-after-two-days-in-amba-127479313.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/
0 Response to "आंबा में दो दिन बाद कुएं से अधेड़ का शव बरामद"
Post a Comment