Popular Posts

जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन

जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन

शंकरपुर थाना परिसर में सीओ अमित कुमार और थानाध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने संयुक्त रूप से शनिवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में दर्जनों लोगों ने अपनी समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया। सीओ अमित कुमार ने बताया कि जनता दरबार में दो पुराने मामले का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही दो नए मामले का आवेदन प्राप्त हुआ।
उन्होंने बताया कि तीन पुराने मामले को लेकर वादी एवं प्रतिवादी को नोटिस भेजकर अगले जनता दरबार में उपस्थित होकर मामले के निपटारा करने को कहा है। जांचोपरांत मामले का निपटारा किया जाएगा। जनता दरबार में सीओ एवं थानाध्यक्ष ने कई छोटे मामले में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सुलह करने का निर्देश दिया। मौके पर पीएलवी रुपेश कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार को आयोजित जनता दरबार में मौजूद अधिकारी व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/execution-of-two-cases-in-public-court-127477230.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/04/orig_dfsvg_1593884812.jpg

0 Response to "जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन"

Post a Comment