निरंकारी समाज के मुखी की हत्या के आरोपितों को जेल
शुक्रवार की रात स्थानीय बाजार के प्रमुख दवा व्यवसाई व निरंकारी समाज के नुआंव मंडल के मुखी 62 वर्षीय प्रेमचंद जायसवाल की हत्या के तीनों आरोपियो को रविवार को भभुआ जेल भेज दिया गया।जिसमें पिता दिनेश जायसवाल उर्फ पप्पू कबाड़ी के साथ उसके दो पुत्र कृष्णा व मुरारी शामिल है।
थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक प्रेमचंद के घायल पुत्र अखिलेश जायसवाल के तहरीर पर प्रथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद रविवार को भभुआ जेल भेज गया।मालूम हो कि घटना के कुछ समय बाद ही दिनेश अपने दोनों पुत्रों के साथ स्वयं थाना में हाजिर हो गया था।पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के क्रम में कृष्णा ने अपना गुनाह कबूल करते हुए हत्या करने में प्रयुक्त की गई रामपुरी चाकू को अपने घर से बरामद कराते हुवे घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी थी।
इस मामले में कैमुर एसपी दिलनवाज अहमद ने रामगढ़ में शनिवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर घटना की विस्तृत जानकारी मीडिया कर्मियों को दी तथा कानून को अपने हाथ लेने वालों पर कठोरतम कार्रवाई करने की बात कही थी।कागजी कार्रवाई में काफी विलंब होने के कारण पुलिस शनिवार को आरोपियों को जेल नही भेजे नही पाई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/kaimur/news/those-accused-of-killing-mukhi-of-nirankari-society-are-jailed-127506757.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/
0 Response to "निरंकारी समाज के मुखी की हत्या के आरोपितों को जेल"
Post a Comment