सौर ऊर्जा पैनल चोरी में यूपी के 4 आरोपित गिरफ्तार
सौरऊर्जा प्लांट से सौर ऊर्जा पैनल चोरीकांड में यूपी के सोनभद्र जिले के रायपुर थानान्तर्गत दो अलग-अलग गांवों से चार आरोपितों को कैमूर पुलिस ने अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में रामबदन सिंह पिता तुलसी सिंह, राजू राम पिता घुरपत राम, दोनों ग्राम सरैगढ़ जबकि पप्पू राम पिता शंकर राम और गुलाब मौर्या पिता अर्जुन मौर्या दोनों ग्राम पड़री सभी थाना रायपुर जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रहने वाले शामिल हैं।
दरअसल बीते दिनों अधौरा थाना क्षेत्र के अमहरा और क्षेत्र के सौर ऊर्जा प्लांट से 7 सौर ऊर्जा पैनल की चोरी हुई थी। इस बाबत एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया है की 15 किलो वाट सौर प्लांट से 7 सौर ऊर्जा पैनल की दूरी पर ग्राम पड़री से एक सौर ऊर्जा पैनल पप्पू राम पिता शंकर राम के घर से बरामद किया गया।
चोरी के सामान रखने के आरोप में सभी भेजे जा रहे जेल
चोरी के सामान रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। चोरी के शेष चार सौर ऊर्जा पैनल पकड़ाने के डर से सौर ऊर्जा प्लांट से तीन- चार सौ मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। -दिलनवाज अहमद, एसपी, कैमूर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/4-up-accused-in-solar-power-panel-theft-arrested-127506767.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/85_1594594617.jpg
0 Response to "सौर ऊर्जा पैनल चोरी में यूपी के 4 आरोपित गिरफ्तार"
Post a Comment