कोरोना पॉजिटिव अधेड़ की एनएमसीएच में मौत, अफसर, कर्मी समेत 25 संक्रमित
भभुआ शहर के एक वार्ड के रहने वाले कोरोना पॉज़िटिव एक अधेड़ की एनएमसीएच, पटना में इलाज़ के दौरान मौत हो गई। अधेड़ करीब साल का था। उसकी बीते दिनों रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई थी। इसकी पुष्टि प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार सिंह ने की है। स्वास्थ्य महकमा से मिली जानकारी के मुताबिक अधेड़ की तबीयत गंभीर होने पर बीते शनिवार अपराहन करीब 3 बजे शहर के आइसोलेशन सेंटर से बेहतर इलाज़ के लिए एंबुलेंस के जरिये एनएमसीएच, पटना रेफर किया गया था। जिसकी इलाज़ के दौरान मौत हो गई।
इधर, रविवार को पटना से आई जांच रिपोर्ट में एक वरीय प्रशासनिक अफसर और कर्मी समेत 25 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। इस तरह से अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर273पहुंच चुका है। इधर, सदर अस्पताल के प्रबन्धक ऋषिकेश जायसवाल से मिली जानकारी के मुताबिक अब तक जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों में से 224 लोग घर लौट चुके हैं जबकि जिले में एक्टिव मरीज 45 हो गए हैं। घर लौट चुके कोरोना संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।
बता दें कि कोरोना संक्रमण का फैलाव जिले में कितनी तेजी से हो रहा है कि इसकी चपेट में कई प्रशासनिक व स्वास्थ्य महकमा के लोग भी आ चुके हैं। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच चपेट में आकर जिले में अब तक एक महिला, एक वृद्ध और एक अधेड़ समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हो गई है। ऐसे में जिलेवासी अगर सतर्क नहीं रहे तो संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के बीच आमजनों को भारी कीमत चुकनी पड़ेगी।
जिले में महिला मेडिकल ऑफिसर व डाक्टर समेत प्रशासनिक अफसर भी पॉजिटिव
बता दें की जिले में एक महिला मेडिकल ऑफिसर व कई डाक्टर समेत वरीय प्रशासनिक अफसर, कलेक्ट्रेट के कर्मी भी कोरोना पॉज़िटिव आ चुके हैं। आने वाले दिनों में कोरोना संक्रमण और पीक पर होगा। ऐसे में लोगों ने अगर लापरवाही बरती तो मुसीबतें इतनी बढ़ेंगी कि ज़िंदगियों को बचा पाना मुश्किल होगा।
दरअसल जिले में तेजी के तेजी से फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने जिले के नगर परिषद क्षेत्र भभुआ और नगर पंचायत क्षेत्र मोहनिया को लॉकडाउन भी कर दिया है। भभुआ और मोहनिया शहर में में यातायात परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है। इधर, कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहा है।
घरों से बाहर निकलने वाले हो जाएं सतर्क
भभुआ और मोहनिया शहर में किए गए लॉकडाउन के दौरान दवा, किराना स्टोर, दूध के अलावे फलों की दुकानें खुल रही हैं। इन दुकानों पर जरूरत के सामानों की खरीद के लिए ग्राहक पहुंच रहे हैं, लेकिन बहुतेरे लोग ऐसे हैं जो प्रशासन की लाख चेतावनी के बावजूद बगैर मास्क लगाए घरों से बाहर सामानों की खरीद के लिए निकल जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनकी या लापरवाही खुद और उनके परिवार के लिए मुसीबत बन सकती है।
आमजन सतर्क रहें, सोशल डिस्टेंसिंग व बचाव ही उपाय
जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। जिले में संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुये नगर परिषद क्षेत्र भभुआ और नगर पंचायत क्षेत्र मोहनिया को लॉक डाउन किया गया है। जिला प्रशासन की आमजनों से अपील है कि वे इस महामारी से खुद, परिवार और समाज को बचाने के लिए सतर्क रहें, सावधान रहें। घरों में भी सोशल डिस्टेन्सिंग रखें। बगैर अति आवश्यक कार्य के बाहर न निकलें। घर से बाहर निकलें तो हर हाल में मास्क लगाकर ही निकलें। -डॉ. नवल किशोर चौधरी,जिलाधिकारी, कैमूर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/death-of-corona-positive-middle-aged-nmch-25-infected-including-officer-worker-127506754.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/84_1594594403.jpg
0 Response to "कोरोना पॉजिटिव अधेड़ की एनएमसीएच में मौत, अफसर, कर्मी समेत 25 संक्रमित"
Post a Comment