Popular Posts

लाैरिया-बगहा एनएच-727 पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत

लाैरिया-बगहा एनएच-727 पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत

लौरिया-बगहा एनएच 727 के सिरकहिया के पास मोड़ पर शनिवार को दो बाइक सवार युवकों की मौत सड़क दुर्घटना में ही गई। वहीं जिस ट्रक की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हुई, वह ट्रक चालक अपनी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। इधर इस मार्ग से होकर जाने वाले राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जहां स्थानीय पुलिस दोनों मृतकों के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए बेतिया सरकारी अस्पताल में भेजी है। इस बावत प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश हंसदा ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान चौतरवा थानाक्षेत्र के परसौनी बंगाली कॉलोनी के रूप में हुई है।

जिसमें स्व विमल दास का पुत्र शिवा दास और मोती राव का पुत्र पिंटू राव है। ये दोनों अपने घर से लौरिया की ओर आ रहे थे जहां विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक के चपेट में सिरकहिया मोड़ पर आ जाने से यह दुर्घटना हो गई है। दो सप्ताह पूर्व भी इसी सिरकहिया मोड़ पर कैश भान और टेम्पू के आपसी भिड़ंत में टेम्पू चालक सहित तीन भाई-बहन की मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राेते-बिलखते हुए परिजन व जांच करती पुलिस।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/lauria/news/two-youths-died-in-road-accident-on-laeria-bagaha-nh-727-127501691.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/11bettiah-04_1594484320.jpg

0 Response to "लाैरिया-बगहा एनएच-727 पर सड़क दुर्घटना में दो युवकों की हुई मौत"

Post a Comment