दो युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, आगजनी कर लोगों ने कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी हो
शौच करने गई एक युवती को गांव के ही दो युवकों ने हवस का शिकार बना लिया। बारी-बारी गैंगरेप किया और फिर अचेत अवस्था में उसे गांव के बधार में फेंक दिया। जमुहार मेडिकल कॉलेज में युवती का इलाज चल रहा है। घटना दो दिन पहले की है। पुलिस फर्द बयान भी दर्ज कर चुका है। लेकिन आरोपी अभी भी पकड़ से बाहर हैं। लिहाजा ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा और शनिवार को दाउदनगर थाने के बाहर आगजनी कर जमकर बवाल काटा। घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस घटना के आरोपी गांव में घूम रहे हैं। जिससे ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। सबसे पहले वे दाउदनगर थाना पहुंचे। उन्होंने सीधा कहा पुलिस अपराधियों काे पकड़े। भड़के ग्रामीणों ने दाउदनगर थाने के सामने सड़क पर टायर जलाकर आगजनी की। इसके बाद पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। करीब एक घंटा तक सैकड़ों ग्रामीणों ने बवाल काटा। नारेबाजी के दौरान ग्रामीणों ने जमकर पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। भड़के ग्रामीणों को थानाध्यक्ष राजकुमार ने गुस्सा शांत कराने के लिए दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी से बात की। उन्होंने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिलाया।
दाउदनगर टाउन के समीप एक गांव की 19 वर्षीय युवती गुरुवार की देर शाम शौच करने बाहर गई थी। इसी दौरान उसी गांव के रणधीर व मृत्युंजय नामक दो युवक उसे दबोच लिया। युवती काफी विरोध की, लेकिन उनलोगों ने उसका मुंह को बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्मियों ने उसे तब तक नोंचा-खसोटा जब तक कि वह अचेत नहीं हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/daudnagr/news/two-youths-gang-raped-the-girl-people-opened-fire-and-said-arrest-the-accused-127479327.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/gcf_1593903594.jpg
0 Response to "दो युवकों ने युवती से किया गैंगरेप, आगजनी कर लोगों ने कहा-आरोपियों की गिरफ्तारी हो"
Post a Comment