एसडीएम का फेसबुक अकाउंट किया हैक
दाउदनगर एसडीएम अनुपम सिंह का पर्सनल फेसबुक अकाउंट काे तीन दिन पहले हैकर्स ने हैक कर लिया। शनिवार को हैकर ने कई रिश्तदेारों को मैसेंजर पर पैसे के डिमांड की। एक रिश्तेदार को मैसेंजर पर अन्नू सिंह बनकर लिखा कि मैं अस्पताल में भर्ती हूं। मुझे अर्जेंट है और 30 हजार तत्काल भेजो। दूसरे रिश्तेदार को मैसेंजर पर भेजा कि भतीजे को ऑपरेशन कराना है। मेरे पास पैसे हैं। पर 20 हजार तुम भेज दो। रिश्तेदारों को शक हुआ। अनुपम यानी घरेलू नाम अन्नू आजतक कभी पैसे नहीं मांगी। अगर जरूरी भी पड़ा तो फोन पर बात की। रिश्तेदारों ने एसडीएम को फोन किया और कहा आपको पैसे की क्या जरूरत? यह सुनकर एसडीएम अनुपम हैरत में पड़ गईं। बोली मैंने कब पैसे मांगे? इसके बाद मामला उजागर हुआ। पता चला यह फेसबुक अकाउंट हैक हो चुका है।
पिता व बेटे को भी हैकर ने भेजा संदेश, कहा-पैसे भेजिए अर्जेंट है
फेसबुक पेज हैक करने वाले हैकर ने एसडीएम के पिता व बेटे को भी नहीं बख्शा। दोनों को अलग-अलग मैसेज भेजकर और अस्पताल में होने की या अर्जेंट की बात कहकर पैसे की डिमांड की। पिता तो बाहर थे। लेकिन बेटा पास में था। फिर समझते देर नहीं लगी कि फेसबुक पेज हैक हो चुका है। दाउदनगर एसडीएम अनुपम सिंह का फेसबुक अकाउंट अन्नू सिंह के नाम से है। जो करीब 10 साल से चल रहा था। एसडीएम ने बताया कि तीन दिन पहले उनका अकाउंट अचानक लॉग आउट हो गया। इसके बाद लॉग इन नहीं हुआ। एसडीएम ने थाना में लिखित आवेदन देकर इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
इन बातों से रहें अलर्ट और ऐसे करें बचाव
फेसबुक अकाउंट के स्ट्रांग पासवर्ड रखें। पासवर्ड अक्सर चेंज भी करते रहें। इससे हैक होने का खतरा काफी कम रहता है। अचानक लॉग आउट होने पर शक करें और लॉग होने की कोशिश करें। अगर लॉग इन न हो तो समझें आपका अकाउंट हैक हो चुका है। तत्काल इसकी सूचना साइबर सेल को दें। जैसे ही आपके नाम से कोई दूसरा संदेश भेजे और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/sdms-facebook-account-hacked-127479335.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/hhh_1593903792.jpg
0 Response to "एसडीएम का फेसबुक अकाउंट किया हैक"
Post a Comment