Popular Posts

ससुर-दामाद को वाहन ने मारी टक्कर, एक माैत, दूसरा जख्मी

ससुर-दामाद को वाहन ने मारी टक्कर, एक माैत, दूसरा जख्मी

शनिवार की सुबह दवा लेकर पैदल घर लौट रहे ससुर-दामाद काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण ससुर की मौत हो गई। जबकि दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के उब मोड़ समीप एनएच 139 की है। मृतक 35 वर्षीय अवधेश महतो उब गांव का रहने वाला था। जबकि जख्मी उसका दामाद पिंटू महतो रफीगंज थाना क्षेत्र के देवची बिगहा गांव का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन ने टक्कर इतनी जोरदार मारी कि अवधेश उछलकर सड़क के दूसरी ओर चाट में जा गिरा। लिहाजा उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दामाद वाहन के हल्की चपेट में आया। जिसके कारण वह टक्कर के बाद वहीं गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को उठाया। लेकिन तब तक अवधेश की मौत हो चुकी थी। जबकि पिंटू गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण बेहोश पड़ा था। लोगों ने पिंटू को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राेते-बिलखते परिजन


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/father-in-law-killed-by-vehicle-one-killed-the-other-injured-127479318.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/dfggh_1593903462.jpg

0 Response to "ससुर-दामाद को वाहन ने मारी टक्कर, एक माैत, दूसरा जख्मी"

Post a Comment