Popular Posts

संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद जांच शुरू की गई

संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद जांच शुरू की गई

विगत एक सप्ताह से ठप पड़े कोरोना जांच का काम शुक्रवार से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में शुरू कर दिया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय कुमार चौधरी एवं बीसीएम अनिल कुमार ने बताया कि संविदा कर्मियों के हड़ताल से कोरोना जांच का काम प्रभावित हुआ था। लेकिन हड़ताल के खत्म हो जाने के बाद शुक्रवार से कोरोना जांच का काम शुरू कर दिया गया है। आज 15 लोगों का स्वाब लिया गया है। जिसमें बैंक, अंचल कर्मी और प्रबुद्ध लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच का काम लगातार चलता रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/investigation-commenced-after-contract-workers-strike-ended-127547046.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/

0 Response to "संविदाकर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बाद जांच शुरू की गई"

Post a Comment