Popular Posts

मनेर में ठनका गिरने से सात झुलसे, पीएचसी में नहीं था डाॅक्टर

मनेर में ठनका गिरने से सात झुलसे, पीएचसी में नहीं था डाॅक्टर

गंगा नदी के रामपुर घाट पर सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें इलाज के लिए मनेर पीएचसी लाया गया लेकिन वहां कोई भी चिकित्सक नहीं था। इससे काफी देर जख्मी लोग तड़पते रहे। इस घटना से नाराज लोगों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे रामपुर तौफीक की मुखिया के पति मिथलेश कुमार ने लोगों को शांत कराया और अस्पताल में चिकित्सक के नहीं हाेने की सूचना सिविल सर्जन को दी।

इसके बाद डाॅक्टर और उनका इलाज शुरू हुआ। सोमवार को रामपुर दुसाध टोली निवासी गुलाबचंद पासवान की नाव की पूजा होने वाली थी, जिसमें रामपुर दुसाध टोली गांव लोगों के अलावा बगल की बिंद टोली के साथ ही भोजपुर व उत्तरप्रदेश के नाव पर काम करने वाले मजदूर पहुंचे थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गई।

इससे बचने के लिए सभी लोग नदी किनारे एक फूस की झोपड़ी में बैठ गए। इसी दाैरान आकाश में जोर से गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली झोपड़ी की बगल में ही जा गिरी, जिसकी चपेट में आने से मनीष पासवान, छोटक पासवान, भजन महतो, उदय महतो, लक्ष्मण महतो बालेश्वर महतो, आरा के दिनेश महतो, यूपी के सत्येंद्र घायल हो गए। घटना के सूचना मिलने पर सीओ संजय कुमार झा पीड़ितों से मिलने मनेर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। सीओ ने बताया कि सभी की स्थिति सामान्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/seven-scorched-due-to-falling-in-maner-doctor-was-not-in-phc-127535592.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/

0 Response to "मनेर में ठनका गिरने से सात झुलसे, पीएचसी में नहीं था डाॅक्टर"

Post a Comment