Popular Posts

पार्टी के बहाने युवक काे घर से बुला दोस्त ने चाकू से गोद कर मार डाला, मौसी ने दोस्त पर दर्ज कराई प्राथमिकी

पार्टी के बहाने युवक काे घर से बुला दोस्त ने चाकू से गोद कर मार डाला, मौसी ने दोस्त पर दर्ज कराई प्राथमिकी

दोस्त ने पार्टी मनाने के बहाने घर से बुलाकर मनेर थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी मनोज पाल के 17 वर्षीय पुत्र राजू कुमार की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के रौनिया से टिल्लु टोला जानेवाली सड़क पर रविवार की रात हुई। मृतक की मौसी लालती देवी ने उसके दाेस्त रौशन उर्फ शुक्ला को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना की जानकारी तब मिली जब ग्रामीण सोमवार की सुबह खेत की ओर गए। एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा था।

उसके शरीर के कई हिस्से पर चाकुओं का वार था और पेट की अतरी बाहर निकली हुई थी। खबर आग की तरह फैली और देखते-देखते रौनिया, टिल्लु टोला, घनश्यामपुर, कर्णपुरा समेत आसपास के गांवाें के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया। मृतक के जेब में मिले पर्स में ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर पहले उसकी शिनाख्त दिनेश पाल, मझौली, सालिमपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उस पते पर फोन से संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त राजू के रूप में हुई।

बकाया वसूलने गया था हाजीपुर
मौसी लालती देवी ने बताया कि कुछ वर्षों से राजू उनके यहां रहकर मौसेरे भाई दिनेश पाल के साथ ट्रक चलाने का काम करता था। रविवार को वह भाड़ा के तगादा में हाजीपुर गया था। वहां से लौटने पर उसके गांव के रौशन उर्फ शुक्ला ने पार्टी मनाने के लिए खगौल बुलाया। वह कई दिनों से पार्टी मनाने के लिए फोन कर रहा था। उसके बुलावे पर राजू खगौल आ गया। पार्टी मनाने के बाद रौशन ने देर रात नौबतपुर इलाके में उसे चाकुओं से गोद-गोद कर हत्या कर दी। लालती देवी ने रौशन उर्फ शुक्ला को नामजद करते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the pretext of the party, the friend called the young man from the house and killed him with a knife, aunt filed an FIR on the friend


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/on-the-pretext-of-the-party-the-friend-called-the-young-man-from-the-house-and-killed-him-with-a-knife-aunt-filed-an-fir-on-the-friend-127535587.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/018_1595287567.jpg

0 Response to "पार्टी के बहाने युवक काे घर से बुला दोस्त ने चाकू से गोद कर मार डाला, मौसी ने दोस्त पर दर्ज कराई प्राथमिकी"

Post a Comment