Popular Posts

कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों से मारपीट में बाप-बेटा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार

कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों से मारपीट में बाप-बेटा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार

रंगदारी को लेकर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट और फायरिंग की घटना को बाप-बेटा गैंग के गुर्गों ने अंजाम दिया था।इस मामले में कंपनी के निदेशक अमित जायसवाल ने कुख्यात मनोज सिंह और उसके बेटे माणिक सिंह के खिलाफ नौबतपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में नौबतपुर, बिक्रम और बिहटा इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर गैंग के आठ बदमाशाें को गिरफ्तार किया है। इनमें रणधीर कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, राजू कुमार, कुंदन कुमार, रंजन कुमार, प्रकाश कुमार और अमरेश कुमार शामिल हैं।

रविवार को सरासत गांव के पास सड़क निर्माण में लगे वाहन चालक और मजदूरों के साथ चार बाइक से आए आठ अपराधियों ने मारपीट और दस राउंड फायरिंग कर दहशत मचा दी थी। एक हैंड ग्रेनेड भी फेंका था जो डमी होने के कारण नहीं फटा। पुलिस ने मौके से एक कारतूस और हैंड ग्रेनेड की डमी बरामद की थी। इसी गिरोह ने पिछले वर्ष अराप के पास कंपनी के कैंप कार्यालय और साइट पर गोलीबारी की थी। साज इंफ्राकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड बिक्रम से अमहारा वाया अराप-सरासत सड़क का निर्माण 60 करोड़ की लागत से करा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/8-crooks-of-father-son-gang-arrested-for-assaulting-construction-company-personnel-127535595.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/

0 Response to "कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों से मारपीट में बाप-बेटा गैंग के 8 बदमाश गिरफ्तार"

Post a Comment