राजद के पूर्व सांसद ने सीएम को अतिपिछड़ा विरोधी करार देते हुए वोटर्स को एकजुट होने की अपील की
वरीय राजद नेता सह पूर्व सांसद अनिल कुमार साहनी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति पिछड़ा वर्ग का विरोधी होने का आरोप लगाते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव के दौरान अति पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक मतदाताओं से एकजुटता की अपील की है। नगर के नरईपुर मुहल्ले में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव के आवास पर आयोजित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पूर्व सांसद ने यह बात कही। सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए आयोजित की गई इस बैठक में तेजस्वी यादव को अगला सीएम बनाने के लिए समर्पित भाव से गांव-गांव व एक एक बूथ पर सक्रिय रहने का संकल्प लिया गया। प्रत्येक प्रखंड व पंचायत के गांव गांव में पहुंच कर मौजूदा सरकार की विफलताएं लोगों को बताने तथा राजद शासन की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने कार्यकताओ से कहा कि राजद वाल्मीकिनगर लोकसभा के सभी विस सीटों पर चुनाव लडेगी। विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मत देकर प्रत्याशी को जिता कर विधानसभा में भेजने का भी उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान एनडीए गठबंधन नीतीश सरकार को अति पिछड़ा दलित एवं अल्पसंख्यक विरोधी बताते हुए सीधा निशाना साधा और कहा कि इस सरकार में इन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के समय में बिहार में कुल 89 विभिन्न जातियां शामिल थीं, जिन्हें आरक्षण का लाभ मिल रहा था। अब इनमें कुल 126 जातियां पहुंच गई हैं। इसके बावजूद वर्तमान सरकार ने आरक्षण का प्रतिशत नहीं बढ़ाया है।
अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को उनकी आबादी के अनुसार आरक्षण नहीं दिया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में यदि महागठबंधन की सरकार बनती है तो अति पिछड़ा सहित दलित व अल्पसंख्यको के उत्थान के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भारती समेत विंध्याचल यादव, हैदर अली, हरेंद्र गौड़, फैयाज अली, अजय भारती, राधेश्याम राम आदि ने भी अपने विचार रखे। सुरेंद्र यादव ने अतिथि नेताओं का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/the-former-rjd-mp-calling-the-cm-anti-backward-appealed-to-the-voters-to-unite-127508013.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-06_1594655443.jpg
0 Response to "राजद के पूर्व सांसद ने सीएम को अतिपिछड़ा विरोधी करार देते हुए वोटर्स को एकजुट होने की अपील की"
Post a Comment