Popular Posts

किसान नेता ने सौंपा कृषि पदाधिकारी को आवेदन

किसान नेता ने सौंपा कृषि पदाधिकारी को आवेदन

थोक एवं खुदरा खाद के दुकानदारों के द्वारा यूरिया खाद की आपूर्ति किसानों को नहीं करने को लेकर एक आवेदन राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जौकटिया पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने जिला कृषि पदाधिकारी बेतिया को दिया है। दिए गए आवेदन में बताया है थोक एवं खुदरा खाद दुकानदारों एवं प्रखंड स्तरीय कृषि पदाधिकारियों के तालमेल से यूरिया खाद कालाबाजारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस खरीफ फसल के समय में थोक एवं खुदरा खाद दुकानदारों द्वारा यूरिया खाद के नहीं मिलने का बहाना बनाकर 400 से लेकर 450 रुपए प्रति बोरा की दर से बिक्री किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जबकि सरकार ने यूरिया खाद को बिक्री करने के लिए 266 रुपैया प्रति बोरा बेचने के लिए निर्देश दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के खाददुकानदारों के द्वारा यूरिया खाद एवं अन्य खाद्य को बेचने के लिए पोस मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। यहां तक की खाद दुकानदारों द्वारा फर्जी लोगों के आधार कार्ड एवं निशान लेकर रजिस्टर पंजी मेंखानापूर्ति किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड कृषि स्तरीय पदाधिकारियों के उदासीनता के कारण खाददुकानदारों का मनमानी बढ़ती जा रही है ।किसान यूरिया खाद के लिए इधर उधर भटक रहे है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी जांच करते हुए जिला के प्राप्त उर्वरकों के आवंटन एवं प्रखंड को प्राप्त उपवंटन को सार्वजनिक करते हुए किसानों को सरकारी मूल्य पर यूरिया खाद को उपलब्ध कराने के लिए मांगकिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/farmer-leader-handed-over-application-to-agriculture-officer-127508017.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/

0 Response to "किसान नेता ने सौंपा कृषि पदाधिकारी को आवेदन"

Post a Comment