Popular Posts

15वीं वित्त आयोग के योजनाओं को लेने के लिए पंचायत समिति की बैठक हुई

15वीं वित्त आयोग के योजनाओं को लेने के लिए पंचायत समिति की बैठक हुई

प्रखंड सभागार में सोमवार को प्रमुख यशवंत नारायण यादव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई। वही संचालन बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने किया। बैठक में विशेष रूप से पंद्रहवी वित्त आयोग के योजनाओं के संबंध में चर्चा किया गया। इस दौरान कोरोना व बाढ़ आपदा पर भी चर्चा किया। बीडीओ ने बताया की वर्तमान में सरकार पंद्रहवी वित्त आयोग के माध्यम से गांव के सर्वागीक विकाश का कार्य करा रही है। इसके लिए मिलने वाली राशी को तीन हिस्सों में बांटा हुआ है। इसमें पंचायत को 70 प्रतिशत, पंचायत समिति को 20 प्रतिशत व जिलापरिषद को 10 प्रतिशत राशी खर्च करने का दायित्व सौंपा है। इसमे पंचायत 80 प्रतिशत राशि सात निश्चय में खर्च करेगी वही शेष बची राशी का उपयोग जनप्रतिधि पंचायत में सैरात, खेल मैदान, स्वास्थ सुविधा का विस्तार, विद्यालय की चार दिवारी, सामूहिक शौचालय का निर्माण आदि कार्यो में खर्च करना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/panchayat-samiti-met-to-take-plans-of-15th-finance-commission-127508012.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/

0 Response to "15वीं वित्त आयोग के योजनाओं को लेने के लिए पंचायत समिति की बैठक हुई"

Post a Comment