Popular Posts

राशन कार्ड वितरण में अवैध वसूली की बीडीओ ने की जांच

राशन कार्ड वितरण में अवैध वसूली की बीडीओ ने की जांच

प्रखंड के दक्षिणी पंचायत के पिण्डपड़वा गांव में राशन कार्ड वितरण में वसूली की शिकायत के बाद बीडीओ डॉ. अखिलेश कुमार ने गांव जाकर शिकायत की जांच की। उन्होंने कॉर्ड वितरण कर रहे विकास मित्र सुशीला देवी एवं ग्रामीणों से इस संबंध में पूछताछ की।

ग्रामीणों का आरोप था कि विकास मित्र द्वारा राशन कार्ड वितरण के दौरान लाभुकों से 200-400 रुपए की राशि मांगी जा रही है। शिकायत के बाद बीडीओ ने इसकी जांच की। उन्होंने ग्रामीणों से लिखित आवेदन की मांग की। इधर, विकास मित्र ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपी को बेबुनियाद बताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/nawada/news/bdo-investigated-illegal-recovery-in-ration-card-distribution-127482506.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/

0 Response to "राशन कार्ड वितरण में अवैध वसूली की बीडीओ ने की जांच"

Post a Comment