जिले में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, जाले का किराना व्यवसायी व ताड़ी दुकानदार भी संक्रमित
शहर के दरभंगा टावर पर बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने रविवार को दोपहर 1 बजे से दरभंगा टावर स्थित अरविंद मार्केट को अनिश्चितकाल के लिए बांस-बल्ले से सील कर दिया है।
रविवार को फिर 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसमें शहर के एक मॉल से दूसरे दिन भी 4 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। इस मॉल को सील कर दिया गया है। वहीं शहर के एक वरीय अधिकारी के एक कर्मी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही जाले प्रखंड में भी 3 कोरोना पॉजिटव मरीज मिले हैं। इसके बाद अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 342 तक पहुंच गई है। जाले के सहसपुर पंचायत की मुखिया कुमकुम सिन्हा ने बताया कि 3 जुलाई को सहसपुर के घोघराहा मध्य विद्यालय में 153 लोगों का सैंपल लिया गया था। जांच रिपोर्ट में तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से मदौली का एक युवक दिल्ली से आया था। वहीं घोघराहा गांव निवासी एक किराना
व्यवसायी व एक ताड़ी का दुकानदार गांव में ही रहता था। इधर, जाले प्राथमिक केंद्र के एमओआईसी डॉ. गंगेश झा ने कहा कि यहां के दुकानदार बिना मास्क लगाए रहते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं करते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/8-corona-positives-found-in-district-grocery-grocery-businessman-and-toddy-shopkeeper-also-infected-127482508.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/orig__1593990378.jpg
0 Response to "जिले में फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव, जाले का किराना व्यवसायी व ताड़ी दुकानदार भी संक्रमित"
Post a Comment