Popular Posts

सुरक्षित है साइकिल गर्ल ज्योति; हत्या की खबर झूठी, अफवाह फैलाने वाले पर केस

सुरक्षित है साइकिल गर्ल ज्योति; हत्या की खबर झूठी, अफवाह फैलाने वाले पर केस

पिता मोहन पासवान को गुरुग्राम से 1200 किलोमीटर दरभंगा के सिरहुल्ली गांव साइकिल पर बिठाकर लाने वाली ज्योति को पतोर गांव से बरामद एक अन्य ज्योति के शव से जोड़कर कुछ शरारती तत्वों द्वारा साइकिल गर्ल ज्योति की मौत की अफवाह उड़ाई जा रही है। जिसको लेकर एसएसपी बाबूराम ने रविवार की शाम प्रेस कांफ्रेंस कर अफवाह उड़ाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई कर प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। इस मामले में कमतौल थाना में मामला भी दर्ज किया गया है। वहीं, एसएसपी बाबू राम व सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि साइकिल गर्ल ज्योति का घर कमतौल थाना क्षेत्र स्थित सिरहुल्ली गांव में है। जबकि पतोर सहायक थाना क्षेत्र के पतोर गांव से बरामद शव दूसरी ज्योति का है। उक्त दोनों अलग मामले को कुछ उन्मादी तत्वों द्वारा साइकिल गर्ल ज्योति की मौत की खबर सोशल मीडिया में फैला कर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। मामले में बगैर पुष्टि किए ही बड़ी संख्या में झूठे पोस्ट को शेयर भी किया गया है। एसएसपी ने अफवाह को झूठ व बेबुनियाद बताया है। साथ ही कहा कि अफवाह फैलाने से जुड़े कई पोस्ट करने वालाें को चिह्नित किया गया है। उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही है।

सच : पताेर गांव की ज्याेति की अाम चुनने के दाैरान करंट लगने से हाे गई थी माैत

मालूम हो कि पहली जुलाई को जिले से सटे पतोर ओपी क्षेत्र के नाबालिग बच्ची का शव उसके घर से सटे अर्जुन मिश्रा के बगीचे में मिला था। जिसके बाद परिजनों ने यह आरोप लगाया कि बगीचे मालिक ने अपने बाग की देख भाल को लेकर बिजली का नंगा तार फैला चहुंओर फैला रखा था। जिससे करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत मौके पर हो गई। घटना के पश्चात परिजन, स्थानीय लोगों व राजनीतिक दलों ने ज्योति के साथ दुष्कर्म होने का भी आरोप लगाने लगे थे। परन्तु 3 जुलाई को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई तो पता चला कि मृतका के साथ दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगी है। एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लापरवाही मामले में पतोर ओपी इंचार्ज हुए निलंबित
पतोर ओपी अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल को एसएसपी बाबू राम ने रविवार को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि ओपी के नजदीक की घटना में लेट से पहुंचने और लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है।

साइकिल गर्ल ज्याेति के पिता ने कराई प्राथमिकी

चर्चित साइकिल गर्ल ज्योति के साथ दुष्कर्म एवं मौत की गलत अफवाह फैलाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के विरुद्ध एसएसपी बाबू राम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बीच कमतौल थाना एक सोशल मीडिया संचालक के विरुद्ध ज्योति के पिता की ओर से एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि एसएसपी ने की है। एसएसपी बाबू राम एवं सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर गलत संवाद वायरल करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर विभिन्न थाने एवं आईटी सेल को निर्देश दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यही है वह झूठी पोस्ट, जिससे अफवाह फैलाई जा रही है।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/safe-cycle-girl-jyoti-the-news-of-murder-is-false-the-case-on-the-spread-of-rumors-127482503.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/orig__1593990273.jpg

0 Response to "सुरक्षित है साइकिल गर्ल ज्योति; हत्या की खबर झूठी, अफवाह फैलाने वाले पर केस"

Post a Comment