Popular Posts

विषबाड़ी मुखिया के परिवार पर जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

विषबाड़ी मुखिया के परिवार पर जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

ग्वालपाड़ा प्रखंड के विषबाड़ी मुखिया काजल देवी के पति पर हुए कथित गोलीबारी मामले में दूसरा पक्ष भी सामने आया है। दरअसल सहरसा जिले के बसनही ओपी क्षेत्र के पचलख गांव स्थित नहर से सटे बहियार में सोमवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी व मारपीट में एक बालक व एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन भी जब्त किया था। घटना के बाबत बताया गया कि पचलख गांव निवासी बिरेन मंडल व मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के विषबाड़ी मुखिया के ससुर जनेश्वर यादव के बीच कई वर्षों से भूमि विवाद चल रहा है। सोमवार की दोपहर को बिरेन मंडल नहर से सटे बहियार स्थित अपने खेत में धान की रोपाई करा रहे थे। इसी दौरान जनेश्वर यादव अपने अन्य साथियों के साथ अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे।
इसमें बगल की खेत में काम कर रहे पचलख गांव निवासी कैलाश यादव का 15 वर्षीय पुत्र सन्नो यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा जनेश्वर यादव व उसके साथियों ने धान की रोपाई करा रहे विरेन मंडल को पहले लाठी- डंडे से मारकर खेत में गिरा दिया। बाद में जाते-जाते उनके पैर में गोली मारकर गंभीर रूप सेजख्मी कर दिया।

दिसंबर में काट दिया था मक्का का पौधा
अचेत बिरेन मंडल को इलाज के लिए सोनवर्षाराज पीएचसी लाए जाने पर उनकी पत्नी रीना देवी ने बताया कि जनेश्वर यादव, बिजली यादव, दिलखुश यादव, कैलाश यादव, संतोष यादव, राजेश साह व मुन्ना साह ने घटना को अंजाम दिया है। उनका यह भी कहना है कि दूसरे पक्ष ने दिसंबर माह में उनके खेत में लगे मक्के के पौधों को जबरन काटकर बर्बाद कर दिया था। बसनही ओपी प्रभारी श्वेत कमल का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच वर्षों से चले आ रहे जमीन विवाद में घटना हुई है। घटनास्थल से पिस्टल की मैगजीन जब्त कर ली गई है। विदित हो कि इस घटना को लेकर सोमवार को मुखिया काजल देवी ने पूर्व जिप अध्यक्ष सुनीला देवी के पति समेत अन्य पर गोलीबारी करने का आरोप लगाया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/toxibari-chiefs-family-accused-of-shooting-him-in-a-land-dispute-police-investigating-127511607.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/14/

0 Response to "विषबाड़ी मुखिया के परिवार पर जमीन विवाद में गोली मारने का आरोप, पुलिस कर रही जांच"

Post a Comment