Popular Posts

आलमनगर में सड़क पर धान राेपकर जताया विरोध

आलमनगर में सड़क पर धान राेपकर जताया विरोध

प्रखंड के पोस्ट ऑफिस चौक, मुख्य बाजार, बाइपास सहित कई मोहल्ला एवं गलियों में जलजमाव की समस्या को ले आलमनगर युवा संघ ने पोस्ट ऑफिस चौक पर धान रोपकर विरोध जताया। इस दौरान युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग जब से होश संभाले हैं, तब से आलमनगर की दुर्दशा बरसात के मौसम में इसी तरह देखते आ रहे हैं। नरेंद्र नारायण यादव वर्षों से यहां के विधायक हैं लेकिन क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि यहां की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक से डेढ़ फीट तक पानी से गुजरना पड़ता है। युवकों ने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर प्रखंड क्षेत्र से जलजमाव की समस्या दूर नहीं होती है तो हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/paddy-raperkar-protests-on-the-road-in-alamnagar-127511641.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/14/

0 Response to "आलमनगर में सड़क पर धान राेपकर जताया विरोध"

Post a Comment