Popular Posts

पकड़ी बंगाली में पोखरे में डूबने से छात्रा की मौत

पकड़ी बंगाली में पोखरे में डूबने से छात्रा की मौत

महादेवा ओपी थाना क्षेत्र के पकड़ी बंगाली गांव में सड़क किनारे पोखरे में डूबने से आठवीं क्लास की छात्रा की मौत हो गई। रविवार की देर रात करीब 8 बजे वह घर का सामान खरीदने के लिए पैदल बाजार जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया।
बच्ची नयन शाह की 15 वर्षीय पुत्री अनुष्का थी। बताते हैं कि दुर्गा मंदिर के पीछे सड़क पर पानी जमा था। इससे बचने के प्रयास में वह सड़क के बहुत किनारे चली गई और उसका पांव फिसल गया। इससे वह सड़क किनारे पोखरे में जा गिरी। काफी देर जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लोगों ने पोखरे में उसका शव देखा तो कोहराम मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से शव को पानी से निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेजा गया। महादेवा ओपी थाना प्रभारी शशिभूषण मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर लाश परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/student-caught-by-drowning-in-pokhara-in-bengali-127486224.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "पकड़ी बंगाली में पोखरे में डूबने से छात्रा की मौत"

Post a Comment