यूपी व उत्तर बिहार से होकर 48 घंटे में गुजरेगी टर्फ लाइन
जिले में दो दिन से आसमान पर बादलों का आना-जाना जारी है। लेकिन, बादलों को भरपूर नमी नहीं मिल पाने के कारण बारिश नहीं हो पा रही है। इसका कारण टर्फ लाइन के निचले हिस्से में जाना है। रविवार को टर्फ लाइन दक्षिण मप्र के ऊपर पहुंच गई। यह लाइन उत्तरी हिस्से में अगले 48 घंटों में सक्रिय होगी, जिससे बादलों को नमी मिलेगी। तब जाकर जिले में मंगलवार और बुधवार को अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि बादल छाने से सोमवार को उमस भरी गर्मी रही। कभी-कभी सूर्य के निकलने पर तेज गर्मी से भी लोग परेशान रहे। वहीं शाम में आसमान में बादलों के छाने के बाद हवा चलने से गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। शाम के समय तेज हवा भी चली। आसमान में बादल देखकर लोग बारिश का इंतजार करते नजर आए।
टर्फ लाइन आने से होगी बारिश: वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ.संजय कुमार ने बताया कि का कहना है कि मानसून टर्फ लाइन कच्छ क्षेत्र के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र से होकर अहमदाबाद होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इससे पश्चिमी मप्र के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक एक चक्रवाती घेरा बना हुआ है, लेकिन नमी नहीं मिल पाने के कारण बारिश नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान टर्फ लाइन उत्तरी मप्र के रास्ते यूपी और बिहार लौटेगी, जिससे 7 और 8 जुलाई को अच्छी बारिश की उम्मीद है।
32 डिग्री रहा दिन का पारा
बादल छाने और हवा के नही चलने से लोगों को दिन भर गर्मी का एहसास होता रहा। इस दौरान जब थोड़ी सी हवा चल रही थी तब तब लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 32 डिग्री पर चला गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
तीन दिन का तापमान
दिन अधि. न्यून
मंगलवार 30 डिग्री 26 डिग्री
बुधवार 30 डिग्री 25 डिग्री
गुरुवार 31 डिग्री 25 डिग्री
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/turf-line-will-pass-through-up-and-north-bihar-in-48-hours-127486228.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/03_1594077018.jpg
0 Response to "यूपी व उत्तर बिहार से होकर 48 घंटे में गुजरेगी टर्फ लाइन"
Post a Comment