Popular Posts

भगवानपुर में डेढ़ माह पहले सूरत से आए युवक में मिला संक्रमण

भगवानपुर में डेढ़ माह पहले सूरत से आए युवक में मिला संक्रमण

गोपालपुर पंचायत के वार्ड 09 अरुआ सोनार टोली का 25 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला। युवक के संबंध में बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले वह सूरत से गांव आया था। उसे गांव के स्कूल में 14 दिनों तक क्वारेंटाइन ग्रामीणों द्वारा किया गया था। इसके बाद युवक होम क्वारेंटाइन में था। प्रखंड से शुक्रवार को 64 प्रवासियों का कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेज गया था। इसमे सोमवार की जांच रिपोर्ट में युवक में कोरोना का संक्रमण पाया गया। युवक गांव-गांव में घूमकर गहना बेचता था। यहां तक कि गहने की खरीदारी करने के लिए भगवानपुर बाजार, छपरा व सीवान के व्यवसायियों से यहां से खरीद कर लाता था। अब इस युवक में कोरोना का संक्रमण मिलने के बाद से गांव के लोग दहशत में है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिले युवक को जिले से आए एम्बुलेंस से महाराजगंज आइसोलेशन सेंटर में इलाज के लिए भेज दियागया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/siwan/news/one-and-a-half-months-ago-in-bhagwanpur-a-young-man-who-came-from-surat-got-infection-127486221.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "भगवानपुर में डेढ़ माह पहले सूरत से आए युवक में मिला संक्रमण"

Post a Comment