जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण
कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से रोजगार नहीं मिलने के कारण भूखमरी के कगार पर पहुंचे प्रवासी एवं दैनिक मजदूरों के परिवार सहित चाय नाश्ता के छोटे दुकानदार, निःसहाय, दिव्यांग एवं गर्भवती महिलाओं को एक महीना का सूखा राशन बुधवार को मध्य विद्यालय खरीक के प्रांगण में उपलब्ध करवाया गया। यह राशन मानव विकास संस्थान खैरी द्वारा ऑक्सफैम इंडिया के सौजन्य से 200 परिवारों के बीच वितरण किया गया। मधेपुर प्रखंड के खरीक, चुन्नी, जानकीनगर गांव के चिन्हित परिवारों को एक महीने का सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। राशन सामग्री में 25 किग्रा चावल, आटा 10 किग्रा, दाल 3 किग्रा, सरसों तेल 2 लीटर, चीनी 3 किग्रा, सोयाबीन 2 किग्रा, मास्क, साबुन, सेनिटरी पैड सहित 14 प्रकार के सामान शामिल हैं।
मानव विकास संस्थान के सचिव सुनील कुमार मंडल ने बताया कि कोरोना काल में सबसे दयनीय स्थिति मजदूरों एवं फूटपाथ के दुकानदारों की हुई है। लॉकडाउन के कारण मजदूरों की विवशता किसी से छिपी नहीं है। मजदूरों की पीड़ा को बांटने के लिए संस्थान ने राहत वितरण करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मधेपुर प्रखंड के अलावे लखनौर, घोघरडीहा एवं फूलपरास प्रखंड में भी राहत वितरण किया गया है। उन्होंने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी की चर्चा करते हुए कहा कि इसको नियंत्रित करने के लिए पूरे विश्व की ताकत लगी हुई है।
बावजूद महामारी और तेजी से फैलती जा रही है। कोविड 19 की वायरस ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। बड़े - बड़े विकासशील देशों की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। बिहार की स्थिति जुलाई महीने में आकर अत्यधिक खराब होने लगी है। ऐसी परिस्थिति में मानव विकास संस्थान जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाकर कोरोना की लड़ाई में देश का साथ दे रही है। मौके पर विद्यानंद मंडल, चंद्रवीर नारायण यादव, रामसागर यादव, रामजी साहू, रामबिलास मुखिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhubani/news/distribution-of-food-items-among-needy-families-127563863.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/29madhubani-08_1596041668.jpg
0 Response to "जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया गया वितरण"
Post a Comment