Popular Posts

जिले में फिर मिले 24 नए पाॅजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 850

जिले में फिर मिले 24 नए पाॅजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 850

जिले में कोरोना संक्रमण का रफ्तार लगातार बरकरार है। बुधवार काे भी जिले में कुल 24 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इस प्रकार जिले में पॉजिटिव हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 850 तक पहुंच गई है। जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को एंटीजन से 274 लोगों की जांच की गई जिसमे दो दर्जन संक्रमित मिले। हालांकि लगातार बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए इस संबंध में सूचना के प्रसार पर भी स्वास्थ्य प्रशासन ने अघोषित रूप से लॉकडाउन कर दिया है लेकिन फिर भी कई सूत्रों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां निकलकर बाहर आ गईं।

मखदुमपुर प्रखंड में कोरोना के संक्रमण का बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को प्रखंड में तीन नये मरीज मिले हैं। चिकित्सा पदाधिकारी डा. हेमंत कुमार देश दीपक ने बताया कि बुधवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में 50 लोगों की जांच की गई जिसमे तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि खलकोचक से एक, टेहटा से एक व मुसी से एक नया मरीज मिला है।

मरीजाें काे जल्द किया जाएगा आइसाेलेट
पॉजिटिव पाए गए लोगों को जल्द ही आइसोलेट किया जाएगा। स्वास्थ्य प्रबंधक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इच्छुक व्यक्ति या जिसमे कोविड के संभावित लक्षण नजर आ रहे है उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में जांच किया जाएगा। वैसे लोग अविलम्ब स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करे। इधर करपी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रभाकर कुमार ने सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धजीवियों से अपील करते हुए कहा है कि आपलोग कोविड जांच के लिए लोगों को जागरूक करें। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग जांच करा सकें। उन्होंने सर्वसाधारण से अपील करते हुए कहा कि लॉक डाउन का पालन करते हुए मास्क का निश्चित रूप से प्रयोग करें।

पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी, लोगों में दहशत
प्रतिदिन यहां कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार को मिले सभी तीनों पॉजिटिव मरीजों को होम क्वारेंटाइन में भेज दिया गया है। मोदनगंज के पीएचसी ओकरी में बुधवार को पांच लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। इस सम्बंध में पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ. विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि पांच लोगों के जांच में सभी का रिपोर्ट निगेटिव पाया गया है। काको में बुधवार को बीस लोगों के सैंपल की जांच हुई, जिसमें से हाजीपुर निवासी एक कॉलेज के प्रोफेसर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इधर हुलासगंज के बैगनी गांव में 30 लोगों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें से चार युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमित हुए युवकों की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। दरअसल मंगलवार को भी उक्त गांव में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस प्रकार बैगनी गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। सभी का एक दूसरे के साथ क्लोज कंटैक्ट रहा है। इस संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के हेल्थ मैनेजर वीरेश कुमार ने बताया कि अब तक हुलासगंज प्रखंड में पंचानवे व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से 24 व्यक्ति अभी भी एक्टिव केस के रूप में इलाजरत हैं।

162 लाेग हाेम आइसाेलेशन में
162 लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में बढ़ रहे कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या पर सिविल सर्जन डॉ. अरबिंद कुमार ने कहा की जांच का संख्या बढ़ा हैं तो मरीज की संख्या तो बढ़ना स्वभाविक है। पीएचसी कलेर में 50 लोगों का कोरोना वायरस संबंधित एंटीजन टेस्ट लिया गया। जिसमें 12 लोगों कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य प्रबंधक शशांक शेखर के अनुसार, प्रखंड के एक ही गांव जलवैया के सात लोगों में कोरोना पॉजिटिव लक्षण पाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
24 new positive patients found again in district, number of infected is 850


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/24-new-positive-patients-found-again-in-district-number-of-infected-is-850-127566069.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/75_1596062850.jpg

0 Response to "जिले में फिर मिले 24 नए पाॅजिटिव मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 850"

Post a Comment