सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 75 पैकेट शराब बरामद
29 July, 2020
Comment
गोरखपुर आरपीएफ स्काट पार्टी ने सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से लवारिस हालत में 75 फ्रूटी पैकेट शराब बरामद किया है। बरामद सभी शराब को रेल पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया कि है कि गोरखपुर आरपीएफ के स्काट पार्टी नरकटियागंज डाउन सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। चमुआ स्टेशन के समीप आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली डाउन 02558 सप्तक्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन खुलते ही रेल पुलिस जवान ट्रेन में जांच करना शुरू कर दिया। ट्रेन में जांच के दौरान एक बोगी से रेल पुलिस ने लवारिस हालत में एक बैग बरामद किया। पुलिस ने जब बैग की तलाशी लिया तो बैग से 180 एमएल का एट पीएम 75 फ्रूटी पैकेट शराब बरामद किया है। रेल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/narkatiaganj/news/75-packets-of-liquor-recovered-from-saptakranti-express-127563784.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/29bettiah-08_1596039520.jpg
0 Response to "सप्तक्रांति एक्सप्रेस से 75 पैकेट शराब बरामद"
Post a Comment