Popular Posts

अरवल में डीएम के ड्राइवर व दो सुरक्षा गार्ड पॉजिटिव

अरवल में डीएम के ड्राइवर व दो सुरक्षा गार्ड पॉजिटिव

अरवल में भी संक्रमण लगातार विस्तारित रूप लेता जा रहा है। डीएम के ड्राइवर व दो गार्डों के संक्रमित होने की सूचना से पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके अलावा टाउन थाना में पदस्थापित संक्रमित हुए दारोगा के पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक महिला सिपाही की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मालूम हो कि जिले में पहले ही डीडीसी व एक इंजीनियर व एक दारोगा संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे हालात में अब प्रशासन का हर आदमी भय के साए में जी रहा है। सोमवार को डीएम के ड्राइवर व आवास में तैनात एक सुरक्षा गार्ड व एक अंगरक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डीएम आवास का माहौल बदल गया है। सिविल सर्जन डॉ. अरबिंद कुमार ने कहा कि सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मालूम हो कि शुक्रवार को उपविकास आयुक्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 125 में से 101 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/dm-driver-and-two-security-guards-positive-in-arwal-127486290.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "अरवल में डीएम के ड्राइवर व दो सुरक्षा गार्ड पॉजिटिव"

Post a Comment