Popular Posts

छापेमारी में ओकरी के मंडई गांव के बधार से 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

छापेमारी में ओकरी के मंडई गांव के बधार से 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त

उत्पाद विभाग की टीम में सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर ओकरी ओपी क्षेत्र के मंडई गांव के बधार में नदी किनारे झलास में छापेमारी कर 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब हरियाणा निर्मित है। उत्पाद अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को उत्पाद निरीक्षक निरंजन कुमार झा के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। उन्हें सूचना मिली थी कि मंडई गांव के किनारे नदी के झलास में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान झलास की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में दो बोरे में रखी 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। उन्होंने बताया कि जब्त शराब इंपीरियल ब्लू कंपनी की है, जो हरियाणा निर्मित है। सभी बोतल 750 एमएल के हैं। उन्होंने बताया कि धंधेबाज की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर कर रहा था मारपीट, पहुंचा हवालात
जहानाबाद|नगर थाना क्षेत्र के बभना गांव में शराब पीकर अपने ही परिवार के साथ मारपीट कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात पहुंचा दिया। इस संदर्भ में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर नगर थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। केस के सूचक का कहना है कि उन्हें बभना गांव के शुभम कुमार ने फोन कर सूचना दी थी कि उसके चाचा संतु साव शराब पीकर उसके परिवार के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वे पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट कर रहा है। पुलिस मौके से उसे अपने हिरासत में ले ली। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध निकल रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/48-bottles-of-english-liquor-confiscated-from-the-village-of-mandai-village-of-okri-in-raids-127486296.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "छापेमारी में ओकरी के मंडई गांव के बधार से 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त"

Post a Comment